भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा पहुँचे दरभंगा, सीएए पर रखी अपनी बात
आज दरभंगा परिसदन मे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद माननीय श्री प्रभात झा ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत नागरिकता संशोधन कानून(CAA) पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। पत्रकार वार्ता से पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने राज्यसभा सासंद माननीय प्रभात झा, दरभंगा के सासंद माननीय गोपाल जी ठाकुर को पाग चादर एँव माला से स्वागत किया। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए माननीय राज्यसभा सासंद सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा की नागरिकता संशोधन कानून पर काँग्रेस सहित सम्पूर्ण विपक्ष सम्पूर्ण समाज मे भ्रम फैलाकर ओछी स्वार्थो की राजनीति कर रही है। उनका यह कहना है कि सरकार को यह अधिनियम बनाने का संवैधानिक अधिकार नही है। नागरिकता का मुद्दा संविधान के भाग || मे अनुच्छेद 11 पर निर्भर था जो संसद को भारतीय नागरिकता के लिए एक विस्तृत रूपरेखा तैयार करने का विशेषाधिकार देता है। इसके कारण नागरिकता अधिनियम 1995 अस्तित्व मे आया। इसलिए यह कहना गलत है कि संसद को नागरिकता के मानदंड मे बदलाव लाने को कोई अधिकार नही है।नागरिकता संशोधन कानून की सहायता से पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बंगलादेश मे धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहाँ से विस्थापित हिन्दू, सिख्ख,जैन,बौद्ध इसाई एँव पारसी धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। अब पाकिस्तान,अफगानिस्तान एँव बंगलादेश के हिन्दू, सिख्ख,जैन,बौद्ध,इसाई एँव पारसी धर्म के वो लोग जिन्होंने 31 दिसम्बर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत मे प्रवेश कर लिया था वे सभी भारत की नागरिकता के पात्र होंगे। इस अवसर पर दरभंगा के सासंद गोपाल जी ठाकुर ने कहा की विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करने के लिए भ्रम फैला रहा है।मुसलमानों मे यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि यह मुसलमानों से देश की नागरिकता छीन लेने का कानून है। यह झुठ फैलाया जा रहा है कि इस कानून से भारत के मुस्लिमों को घुसपैठिया बताया जाएगा। यह भ्रामक कुप्रचार किया जा रहा है कि इस कानून से एनआरसी बनाया जाएगा। हताश विपक्ष मुस्लिमों मे भय व्याप्त कर कुत्सिक राजनीति कर रहा है। पत्रकार वार्ता मे नगर विधायक संजय सरावगी,विधान पार्षद डाँ अर्जुन सहनी,जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी,बेगुसराय जिला प्रभारी रामकुमार झा,पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव,निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरि सहनी,जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा,ज्योति कृष्ण झा लवली,अभय झा,मुकुन्द चौधरी उपस्थित थे।