जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा श्री बाबूराम द्वारा आज स्थानीय दरभंगा क्लब परिसर में निर्मित पंडाल में सभी पी.सी.सी.पी. दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सेक्टर दण्डाधिकारी को मतदान केंद्रों के लिये प्रश्थान करने के पूर्ब संयुक्त रूप से संबोधित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा है कि जिला के दो विधान सभा क्षेत्रों में मतदान हो रही है। इसलिए सभी मतदान केद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलोँ की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा है कि पी.सी.सी.पी. एवं अन्य सभी दण्डाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों के लिये सबसे महत्वपूर्ण यह है कि वे लोग समय से पहले अपने-अपने आवंटित मतदान केन्द्रों पर पहुँचना सुनिश्चित करेंगे. बताया गया कि कुशेश्वरस्थान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 50 से अधिक मतदान केन्द्रों पर पहुँचने हेतु नाव एवं ट्रैक्टर का भी सहारा लेना पड़ेगा.उन्होंने कहा की मार्ग की स्थिति के अनुसार पी.सी.सी.पी. एवं सेक्टर के साथ नाव एवं ट्रैक्टर टैग कर रखा गया है। जैसे ही पी.सी.सी.पी. व सेक्टर दंडाधिकारी वहाँ पहुँचेंगे उन्हें आवंटित नाव/ट्रैक्टर उपलब्ध हो जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा आशा व्यक्त किया गया कि सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूर्व से ही मतदान कराते आ रहे है, इसलिए सभी अनुभवी है। उन्हें कर्त्तव्य निर्वह्न में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा सभी दण्डाधिकारियों को पूर्ण मुस्तैदी के साथ लोकसभा उप चुनाव स्वच्छ एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु निदेशित किया गया।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर पहुंचने के क्रम मेँ मार्ग में कोई परेशानी होती है तो स्थानीय थाना प्रभारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को तुरंत सूचित करें। वे मतदान केन्द्रों तक पहुँचने में पूरा मदद करेंगे
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबूराम ने अपने संबोधन में मतदान कार्य कराने जा रहे अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मी निडर होकर मतदान ड्यूटी करें।मतदान शांतिपूर्ण सम्पन कराने हेतु कई स्तरोँ पर सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं. उन्होंने कहा की मतदान केन्द्रों एवं आसपास में सुरक्षा का वातावरण हो ताकि सभी मतदाता भयमुक्त होकर अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों पर आये और मताधिकार का प्रयोग करें।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी सभी पी.सी.सी.पी. को कहा कि कई मतदान केन्द्रों पर पहुँचने के लिए नाव एवं ट्रैक्टर का सहारा लेनी है इसलिए सबसे अहम है कि दिन के उजाले में ही रास्ता तय कर निर्धारित मतदान केन्द्र पर पहुँचने की कोशिश की जाये। अगर रास्ते में कोई परेशानी हो तो क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा तुरंत सहायता पहुँचायी जायेगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव एक अत्यंत संवेदनशील कार्य है, इसे पूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाये। मतदान के समय कभी-कभी भ्रामक एवं झूठी खबरें भी फैलाई जाती है, इसलिए पूर्ण सतर्क रहें।
कहा कि मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अवांछित तत्वों के विरूद्ध सी.आर.पी.सी. एवं आई.पी.सी. के तहत अवांछित तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। दोनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में सी.आर.पी.सी. के तहत धारा 144 लगी हुई है। इसलिए मतदान में व्यवधान डालने की अगर कोई कोशिश करता है तो उनके विरूद्ध कड़ाई से पेश आये। मतदाताओं की सुविधा हेतु उन्हें पक्तिबंद्द होकर मताधिकार का प्रयोग करने को कहें। मतदाता को डराने/धमकाने अथवा विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश हो तो उनके विरूद्ध पूरी सख्ती की जाये। इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष को भी तुरंत सूचित किया जाये। उन्होंने विगत साल की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव कार्य में महिला अधिकारी/पुलिस कर्मी की भी तैनाती की गई है। मतदान में भारी संख्या में महिला मतदाता भी भाग लेगी, इसलिए महिलाओं के प्रति पूरा आदर एवं सम्मान का भाव रखें. पूर्ण संव