मधुबनी के बेटे का कमाल,Gate Exam में पुरे देश में अंशुल झा को मिला 16वां स्थान
बिहार के मधुबनी जिले के अंशुल झा ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE 2020 के रिजल्ट में परचम लहराया है। अंशुल झा को आल इंडिया रैंक में 16वां स्थान मिला है। अंशुल मूलतः मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत जरैल गांव के रहने वाले हैं। अंशुल झा शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ श्याम चन्द्र झा उर्फ़ डॉ एससी झा व प्रसिद्ध चित्रकार प्रोफेसर अलका झा के पुत्र हैं।
अंशुल का परिवार इंदौर में रहता है। वहीं से अंशुल ने पढ़ाई की है। अंशुल को आल इंडिया रैंक में 16वां स्थान के साथ मध्य प्रदेश में जेनरल केटेगरी में पहला स्थान मिला है। जेनरल केटेगरी में अंशुल मध्य प्रदेश के फर्स्ट टॉपर हैं। अंशुल के इस सफलता के बाद गांव में ख़ुशी का माहौल है।