परियोजना कन्या उच्च विद्यालय बैरमपुर, दरभंगा के स्थापना 1982 से अब तक प्राचार्य के रूप में नियुक्त अजय कुमार सिंह को आज भाव पूर्वक विदाई किया गया
विदाई समारोह में उपस्थित बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, पटना के
मणिकांत राय, सुरेश राय, कुमार साहेब एवं मणिकांत चौधरी उपस्थित थे जबकि बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ दरभंगा एवं बेगूसराय से श्रवण चौधरी,
भुवनेश्वर यादव एवं अन्य गण्यमान ने अजय कुमार सिंह की विदाई समारोह में शिरकत की वही बैरमपुर एवं देवकुली पंचायत के मुखिया, सरपंच बिरौल प्रखंड
के सभी महाविद्यालय के प्राचार्य सिंघिया प्रखंड के शिक्षकगण एवं सैकड़ो स्थानीय व्यक्ति उपस्थित हुए। वही उपस्थित सभी विधार्थियो के आँखो से अश्रुधारा बह निकली और प्रधानाध्यापक को नहीं जाने की जिद करने लगी। सेवानिवृत हुए प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने कहा की यहाँ मै विद्यालय से विदा हो रहा हु पर जब भी विधार्थियो को या उनके अभिभावक को मेरी जरूरत पड़ेगी मै आप लोगो की सेवा में हमेशा खड़ा रहुगा।