दरभंगा नगर के वार्ड 29 के पूर्व पार्षद अब्दुस्सलाम खान उर्फ मुन्ना खान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पूरे वार्ड में मतदान बहिष्कार की घोषणा की है। उनका कहना है कि हम वार्ड-29 की जनता दरभंगा नगर निगम के भ्रष्ट सिस्टम से अवगत कराते हुए ये बताना चाहते है कि वार्ड-29 मुहल्लाह फैजुल्लाह खाँ के कुछ हिस्सों में वर्षों से गंदे जल-जमाव की समस्या से हमलोग झुझते आ रहे है और न जाने निगम द्वारा कई बार सड़क व नाला बनाने का आश्वासन तो मिला लेकिन आज तक कुछ नही हुआ। इतना ही नही निगम के सिटी मैनेजर ने लिखित आश्वासन भी दिया था के एक माह में ये कार्य करा दिया जाएगा।
लेकिन आज 5 महीने बाद भी कार्य शुरू नही हुआ। निगम प्रशासन और भूमाफियों के मिली भगत से जल निकासी को जो रास्ता है उसे लगातार भूमाफिया भरे जा रहा है जिस वज़ह से जो भी जल निकासी होता था वो भी अब बन्द हो गया और आज वार्ड मे गन्दे जल जमाव की भयावाह स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस हालत में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दरभंगा नगर निगम की महापौर तो चुनाव प्रचार मे व्यस्त है और वार्ड की जनता त्रस्त है। जब हमारे इस नरकिये जीवन से किसी को कोई मतलब ही नही तो हमलोग 2019 के लोकसभा चुनाव मे वोट नही करने को मजबूर है। इसलिए परेशान जनता मतदान का बहिष्कार करेगा।