pppp2 आज 2 अक्टूबर 2018 को राजकीय उच्च विद्यालय बिशनपुर में युवा जदयू की ओर से गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए जिला उपाध्यक्ष शेखर सुमन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युगपुरुष एवं अद्भुत ऊर्जा के स्वामी थे। सत्य, अहिंसा और शांति के पथ पर चलते हुए उन्होंने अपनी उद्भुत नेतृत्व क्षमता से देश को आजाद कराया था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। युवाओं को उनके के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्त्तव्यपथ पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जनता दल यूनाइटेड गांधी जी के विचारों का वाहक है। बिहार की नीतीश सरकार ने गांधी जी से प्रेरणा लेकर गरीबी उन्मूलन, महिला अधिकारों में वृद्धि, धार्मिक एवं जातीय एकता के निर्माण, अस्पृश्यता उन्मूलन, नशाबंदी आदि हेतु अनेक लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाने का काम किया है। सभा को संबोधित करते हुए हायाघाट प्रखंड युवा अध्यक्ष गणेश कुमार साहू ने कहा कि गांधी जी त्याग की प्रतिमूर्ति थे। देशवासियों की समस्याओं को समझते हुए उन्होंने सिर्फ धोती और चादर में अपना जीवन निर्वाह किया। अपनी आयु और स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर भारत को आजाद कराने के लिए देश के कोने-कोने का दौरा किया। वे लंबी पदयात्रा करते थे और देशहित में अपनी बात मनवाने के लिए सत्याग्रह एवं उपवास का सहारा लेते थे। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम में युवा उपाध्यक्ष अभय यादव, जिला महासचिव विकास सिंह, जिला सचिव मुदस्सर इमाम, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, शंभू चौधरी, चंद्रमोहन झा, सुशील कुमार सिंह, मुकेश कुमार पाण्डेय, गोविन्द चौधरी, सुमन जी शर्मा, सुमंत सिंह, मो फरीद आलम, पंकज पासवान, केवल मंडल, राम कुमार, मनोहर चौधरी आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर हायाघाट की एक स्वयं सेवी संस्था भारतीय एकता संगठन (NGO) के कार्यालय में बहुत उल्लास के साथ गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के सचिव मो तहसीन आलम ने लोगों में केक और मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर उन्होंने भारतवासियों से अपील भी किया के देश में अमन एवं शांति कायम रखें। कार्यक्रम में मो० ओसैद, नवाज अली, मो० मुमताज, मो० शकील, कैलाश राम, सरोज कुमार, मो० शहजादे, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।pppp2